Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्या

Vivek Sahu

Fri, Oct 6, 2023
सक्ती, / कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टर कार्यालय में जिले के विभिन्न दूर दराज के क्षेत्रों से आए आमलोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए है। जनदर्शन में डभरा तहसील के ग्राम जवाली निवासी रोहित कुर्रे पिता राधेलाल ने अपने बेटे राज कुर्रे के लिए एवम् जवाली निवासी झूलाराम माली पिता धरम माली ने अपने बेटे के लिए इन दोनों ने ट्राई साइकल स्वीकृत कराने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया। इसी प्रकार आज सक्ती तहसील के ग्राम जोंगरा के बरवा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने नए पीडीएस भवन निर्माण के संबंध में पहुंचे, सक्ती तहसील के ग्राम नंदौरखुर्द के ग्राम विकास महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने महात्मा गांधी रूरल एंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) नंदौरखुर्द में आचार उत्पादन के संबंध में, सक्ती नगर पालिका के वार्ड नं 05 निवासी रम्भा बाई सोन पति स्व. अमृत लाल ने रहने के लिए घर दिलाने एवम् आर्थिक सहायता दिलाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, बाराद्वार तहसील के ग्राम सकरेली (बा) निवासी तेरस प्रसाद पिता रंगीलाल लाल ने किसान सम्मान निधि नही प्राप्त होने के संबंध में, जैजैपुर तहसील के ग्राम लोहराकोट निवासी अंजनी श्रीवास ने भूमि के संबंध में, जैजैपुर तहसील के ग्राम भोथिया निवासी सालिक राम साहू ने गोबर खरीदी के संबंध में आवेदन सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागो को प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन