Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं

Vivek Sahu

Fri, Sep 22, 2023
सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न दूर दराज के क्षेत्रों से आये आमलोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए है। जनदर्शन में विकासखंड सक्ती के ग्राम केरीबांधा निवासी श्रीमती नानबाई बरेठ तथा ग्राम हरेठी निवासी श्री भगवान दास सिदार ने वृद्धावस्था पेंशन जारी किए जाने संबंधी आवेदन, जैजैपुर तहसील के ग्राम दर्राभाठा निवासी श्रीमती सुमिरन बाई ने अपने निजी जमीन में लगे फसल को दूसरे व्यक्ति द्वारा हड़प लेने के संबंध में, तहसील जैजैपुर ग्राम बिर्रा निवासी श्रीमती उर्मिला बाई बरेठ द्वारा फौती कराने का आवेदन, नया बाराद्वार वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्री मयाराम देवार द्वारा अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा राशि प्रदाय करने, सकरेलीकला के विभिन्न किसानो द्वारा सोसाइटी के खाद की जांच कराने संबंधी आवेदन, तहसील मालखरौदा के ग्राम अमलीडीह निवासी श्री विष्णु कुमार बरेठ द्वारा भू अर्जन मुआवजा राशि के संबंध में, ग्राम सेंद्री की श्रीमती गायत्री बाई द्वारा धान का बोनस राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागो को प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन