Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Vivek Sahu

Tue, Jan 23, 2024
सक्ती,  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए है। जनदर्शन में आज जैजैपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम आमापाली निवासी श्री उमाशंकर पटेल पिता श्री भूषण लाल पटेल ने कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा उनके किसान पंजीयन आधार बैंक विवरण संशोधन नही करने के संबंध में आज जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार आज जनदर्शन में जैजैपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम ओडेकेरा निवासी श्री खिलावन प्रसाद धान बोनस की राशि दिलाने के संबंध में पहुंचे, मालखरौदा तहसील के ग्राम मांद्रागोठी निवासी श्री रामचरण सतनामी ने किसान सम्मान निधि के अप्राप्त किस्त दिलवाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को शीघ्र ही नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार अड़भार तहसील के ग्राम भाटा निवासी श्री कृष्ण कुमार डनसेना ने समर्पित रकबा वापस करने के संबंध में आवेदन सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आवास, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन