Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए पुनः किया नंदेली भांठा स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Vivek Sahu

Fri, Oct 6, 2023
सक्ती,  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा आगमी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नंदेली भांठा में बन रहे स्ट्रांग रूम का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर ने आगामी निर्वाचन के लिए स्ट्रॉन्ग रूम, मत पेटी वितरण केन्द्र एवं गणना स्थल के लिए सक्ती नंदेलीभाठा स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में चल रहे कार्यों का जायजा लिया । कलेक्टर महोदया द्वारा प्रांगण विधानसभावार स्ट्रांग रूम, मत पेटी वितरण एवम जमा करने एवम गणना के लिए अलग अलग सेक्टर का निर्माण किया जा रहा साथ ही परिसर मतदान कर्मी एवं सुरक्षाकर्मियों के लिए अलग अलग कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। परिसर में सड़क निर्माण शौचालय, पेयजल, बिजली, सुव्यस्थित रैंप परिसर की साफ सफाई आदि सभी आधारभूत व्यवस्थाए संबंधित अधिकारियों को समय रहते पूर्ण कराने के निर्देश दिए । जिससे जिले में सुव्यवस्थित निर्वाचन कार्य संपादित कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम (संयुक्त कलेक्टर) सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन