Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने सक्ती न्यायालय का किया औचक निरीक्षण

Vivek Sahu

Thu, Aug 24, 2023
सक्ती छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् 22 अगस्त को रायगढ़ जिला न्यायालय के निरीक्षण के दौरान सक्ती न्यायालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे। सक्ती जिले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व व्यवहार न्यायाधीशों के न्यायालय है। मुख्य न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण के समय न्यायालयों में प्रकरणों की सुनवाई चल रही थी तथा अन्य कर्मचारी कार्य कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान सक्ती न्यायालय में पार्किंग व्यवस्था अत्यन्त खराब पायी गयी। इसके अलावा अधिवक्ताओं के बैठने हेतु कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। न्यायालय के बरामदे में फर्नीचर जीर्ण-शीर्ण हालत में अस्त-व्यस्त पाये गये। बरामदे में बिजली के तार भी खुली हालत में अव्यवस्थित थे। न्यायालय में साफ-सफाई का अभाव था तथा कियोस्क मशीन बंद पड़ी धूल खा रही थी। न्यायालय की अधोसंरचना गरिमा के अनुरूप नहीं पाई गई। इन अव्यवस्थाओं को देखकर मुख्य न्यायाधीश ने नाराजगी जाहिर की तथा सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की तथा उनसे उनकी समस्याएँ जानी। इसके उपरांत मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा जिला न्यायालय रायगढ़ का निरीक्षण किया गया। रायगढ़ से वापसी के दौरान बाराद्वार रेस्ट हाउस में सक्ती की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना तथा एसपी श्री एम. आर. अहिरे ने मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की। जिस पर मुख्य न्यायाधीश द्वारा उन्हें सक्ती न्यायालय की अधोसंरचना को न्यायालय की गरिमा के अनुरूप बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिंहा के साथ रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम.बी.एल.एन सुब्रहमन्यम भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन