Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: श्रमिक के बच्चे ने किया टॉप, श्रम मंत्री ने दी बधाई, मिलेगा २ लाख।

Vivek Sahu

Fri, May 9, 2025
रायपुर( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले बालक श्री नमन कुमार खुटिया की माता हरवती यादव छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में रेजा कुली मजदूर श्रेणी में पंजीकृत है।   नमन के पिता श्री अर्जुन से श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने फोन पर बधाई देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।   मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन बताया की योजना के तहत कुल दो लाख की राशि नमन को दी जाएगी।   इसमें एक लाख रुपए आगे की पढ़ाई हेतु और एक लाख रुपए स्कूटी हेतु दी जाएगी। मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि मेरिट में आने वाले पंजीकृत श्रमिक के सभी बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।   पिछले वर्ष मेरिट में आने वाले श्रमिकों के बच्चों को इस योजना के तहत चेक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा दिया गया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन