Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: BIG BREAKING *पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पत्नी पूर्व महापौर रेनू अग्रवाल ने किया था फ्लोरा मैक्स का शुभारंभ, तस्वीर आई सामने*

Vivek Sahu

Tue, Jan 14, 2025
रायपुर। फ्लोरा मैक्स का शुभारंभ किसी और ने नहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की पत्नी कोरबा की पूर्व महापौर रेनू अग्रवाल ने किया था। जिस कुर्सी में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पत्नी कोरबा की पूर्व महापौर रेनू अग्रवाल बैठी हुई नज़र आ रही है वह और कोई नहीं 100 करोड़ की ठगी करने वाले फ्लोरा मैक्स के सिटी सेंटर मॉल के ऑफिस की हैं, और रेनू अग्रवाल के बगल मे जो शख्स दिखाई दे रहा हैं ये फ्लोरा मैक्स का मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह हैं और साथ में ठगराज के कोर कमेटी के सभी महिला सदस्य हैं, जो अभी जेल मे है। एक दिन पहले तक नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की बैंक के कार्यक्रम की फोटो को फ्लोरा मैक्स के नाम से वायरल करने का हथकंडे अपना रहे थे। लेकिन अब इस पूरे प्रकरण के असली खेल से पर्दा उठ चुका है। कोरबा में फ्लोरा मैक्स पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का हाथ था। इसी के सरपरिस्ती में कोरबा में यह कम्पनी फली फूली। हर कार्यक्रम में रेनू अग्रवाल जाती थी, कम्पनी के मुख्य सरगना से मंत्री के परिवार की नजदीकी थी। आपको याद है की जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस साशन काल में जांजगीर चंपा और बिलासपुर के प्रभारी मंत्री भी थे, यही वजह हैं की इन जिलों में भी तेजी से फ्लोर मैक्स कंपनी ने अपना जाल बिछाया। *अब हो रहे हंगामा के पीछे की कहानी* इस पूरे मामले में वर्तमान में हो रहे आंदोलन के पीछे की कहानी को समझने की जरूरत है कंपनी का मुख्य सरगना और सलाखों के पीछे हैं। छोटे एजेंटों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कांग्रेस इन ठगों को बचाना चाहती है, कांग्रेस पीछे से इस आंदोलन को सपोर्ट कर रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन