Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शक्ति योगा एवं डांस स्टूडियो एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा भव्य योग प्रतियोगिता का आयोजन।

Vivek Sahu

Sun, Jun 22, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान ) 21 जून 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शक्ति योग एवं डांस स्टूडियो ने "योग सभी के लिए" के संदेश को लेकर एक शानदार योग प्रतियोगिता का आयोजन किया।   यह आयोजन हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन , आर्ट ऑफ लॉगिंग और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन उमंग शाखा के सहयोग से शानदार सम्पन्न हुआ।   इस प्रेरणादायक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे रहीं, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "योग समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, यही शक्ति योग एवं डांस स्टूडियो की सच्ची उपलब्धि है।   मैं भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।" एवं कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एस आई बी श्री ओमप्रकाश शर्मा , पुलिस अधीक्षक एस आई ए विभाग श्री नीरज चंद्राकर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीतांबर पटेल के गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संस्था की निदेशक योग भूषण से सम्मानित दीपा पटेल द्वारा किया गया, जिन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "योग केवल व्यायाम नहीं, जीवनशैली है—जिसे अपनाकर हम मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बन सकते हैं।"   योग दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल , महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल, प्रदेश सचिव भारती मोदी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में इस प्रकार के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया ।   हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन से महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्षा सुनीता पांडे , अनामिका मिश्रा , सुजाता अग्रवाल , सेजल खंडेलवाल, अल्पना शर्मा, संजया केडिया , वर्षा लाहोटी की गरिमामय उपस्थिति रही । इस आयोजन को सफल बनाने में शक्ति योगा एवं डांस स्टूडियो से श्री चंद्रकांत साहू, कमल सर, गौतम सर और वासुदेव सर की विशेष भूमिका रही ।   इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें योग के प्रति गहरी रुचि और निपुणता देखने को मिली। मंच पर उपस्थित योग गुरुओं ने प्रतिभागियों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक परिणाम इस प्रकार रहे: *बाल योगिनी* (under-18 Girls): • विजेता: नंदनी निर्मलकर • प्रथम उपविजेता: खिलेश्वरी वर्मा • द्वितीय उपविजेता: साध्वी निषाद *बाल योगी* (under -18 Boys) : • विजेता: गितेश्वर निर्मलकर • प्रथम उपविजेता: जीतेन्द्र वर्मा • द्वितीय उपविजेता: मृदुल सिंह ठाकुर *छत्तीसगढ़ योगिनी* (above 18 Girls) : • विजेता: अंजलि पाटले • प्रथम उपविजेता: शेजल गौतम • द्वितीय उपविजेता: पारुल सैनी *छत्तीसगढ़ योगी* (above 18 Boys): • विजेता: सूरज कुमार यादव • प्रथम उपविजेता: रौनक • द्वितीय उपविजेता: रेखराज चंद्राकर सभी विजेताओं को नकद राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया, जबकि प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।   हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन निरंतर ही समाजसेवा में उत्तीर्ण कार्य करते आ रहा है। शक्ति डांस एवं योगा स्टूडियो के साथ मिलकर यह शानदार आयोजन भी काफी सराहनीय है।   हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल ने बताया कि आगामी महीने में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा एक रक्तदान का महाकुंभ मेकाहारा में आयोजित किया जाना है।   वही उपाध्यक्ष तरुण अग्रवाल ने बताया कि राखी विथ रक्षक का आयोजन इस वर्ष और बड़े स्तर में किया जाना है जिसकी तैयारी में हेल्पिंग हैंड्स क्लब बड़े ही उत्साह के साथ अभी से जुटी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन