Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: मतदान प्रक्रिया के संबंध में सक्ती में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

Vivek Sahu

Sat, Sep 30, 2023
सक्ती।   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशानिर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान प्रक्रिया एवं ई.व्ही.एम. के संबंध में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कराया गया। आज प्रशिक्षण के तीसरे दिन आचार संहिता लगने तथा नाम-निर्देशन प्रक्रिया से मतदान समाप्ति तक की सभी जानकारियां विस्तार से दी गई। जिसमें सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, नोडल ऑफिसर्स सहित संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस सभी संबंधित अधिकारियों आमसभा, रैली, जुलूस की अनुमति, संपत्ति विरूपण के मामले, वाहन अनुमति, मतदाता सूची मुद्रण एवं नाम निर्देशन के लिए मतदाता सूची तैयार करना, मतदाता सूची की चिन्हांकित प्रति एवं अन्य प्रतियां तैयार करने सहित फेक न्यूज एवं सोशल मीडिया में भ्रांमक समाचार के संबंध में आवश्यक जानकारी और आचार संहिता लगने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये दिशानिर्देशों के अनुरूप नियमानुसार किये जाने वाले कार्रवाई की जानकारी विस्तार से दी गई। इसी क्रम में प्रशिक्षण के दूसरे दिन सभी संबंधित अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया की विस्तृत प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर, दिव्यांग वोटर, एमसीसी, नाम निर्देशन की प्रक्रिया, ईव्हीएम की कमिशनिंग सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दी गई। इसी प्रकार प्रशिक्षण के तीसरे दिन सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक के कार्य एवं प्रतिवेदनों का प्रेषण की विस्तृत कार्यवाही, ईव्हीएम रेंडमाइजेशन, मतदान दल का रेंडमाइजेशन, शिकायत एवं मॉनिटरिंग, व्यय प्रेक्षक के सहयोग के लिए गठित दलों के कार्य, दलों द्वारा रिपोर्ट सौंपने तथा कार्यवाही के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण, मतदान दल गठन एवं प्रशिक्षण सहित अन्य संबंधित विषयों पर पूरे विस्तार से प्रशिक्षण दी गई। जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्री पंकज डाहिरे, अनुविभागीय अधिकारी डभरा सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल और सेक्टर ऑफिसर्स सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा निर्वाचन कार्य के लिए बनाये गये उड़नदस्ता दल, स्थिैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल, लेखा दल सहित विभिन्न मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन