Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: डी. जे. बजाने वाले पर कोलाहल अधिनियम के तहत थाना तारबहार की कार्यवाही

Vivek Sahu

Sun, Feb 11, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में अवैध रूप डी. जे. बजाने की शिकायत एवं इससे बढ़ते ध्वनि प्रदुषण की रोकथाम पर कड़ी कार्यवही हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिनके पालन में दिनांक 10.02.24 को मुखबीर से सूचना मिलने पर तारबाहर मस्जिद के सामने डी. जे. को बहुत अधिक तीव्र ध्वनि से बजा रहा था। सूचना पर मौके पर पुलिस बल भेजकर डी जे साउंड सर्विस के संचालक को तलब किया गया नोटिस के जरिये अनुमति पत्र की मांग की गयी संचालक के द्वारा किसी भी प्रकार का अनुमति पत्र नहीं दिखाया गया डी जे संचालक सनि मसीह पिता सुरेश मसीह उम्र 32 वर्ष निवासी बंगला यार्ड तारबाहर बिलासपुर छ.ग. से थाना लाकर 20 नग छोटा चोंगी, 08 नग साउंड बाक्स, 02नग एम्प्लीफायर, एक नग जनरेटर एवं पिकप वाहन क्रमांक सीजी 10 / एव्ही2277 को जप्त किया गया, डी. जे. साउंड सर्विस के संचालक के विरूद्ध इस्त. क्र. - 01 / 24 धारा 15,16 होलाहल अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाता है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल, उनि. / संजीव ठाकुर, आर. संदीप शर्मा, मुरली एवं प्रफुल लाल का विशेष योगदान रहा । -

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन