Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का हुआ आगाज

Vivek Sahu

Tue, Jan 16, 2024
यदि प्रत्येक व्यक्ति यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती है l राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस "हेलमेट बाइक रैली" को हरी झंडी दिखाने के पूर्व बिलासपुर वृत्त के पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव ने उक्त बातें कही। भूतल परिवहन एवं सड़क राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के दिशा निर्देश में इन दिनों संपूर्ण भारत में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके पालन में बिलासपुर यातायात पुलिस के द्वारा आज एक "विशाल हेलमेट बाइक रैली" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के पुलिस महा निरीक्षक श्री अजय कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संदीप पटेल, यातायात बिलासपुर प्रभारी संजय साहू के साथ-साथ बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा अटल बिहारी विश्वविद्यालय के NSS के समन्वयक मनोज सिन्हा, एन0सी0सी0 के आशीष शर्मा तथा तमाम NGO के पदाधिकारी उपस्थित थे। हेलमेट बाइक रैली अरपा रिवर व्यू से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई तथा आम लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय यातायात के नियमों के पालन के साथ-साथ स्वयं की रक्षा के लिए हेलमेट का औचित्य बताते हुए, रैली पुलिस ग्राउंड बिलासपुर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के साथ ही यातायात सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रसार करते हुए "यातायात रथ" भी साथ चल रहा था, रैली में यातायात जिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड सशस्त्र बल, एन0सी0सी0,एन0एस0एस0 व सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य के जवानों के साथ-साथ विभिन्न महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय लोगों के साथ लगभग 500 लोगो ने हिस्सा लिया। *डी0एस0पी0 श्री संजय साहू ने बताया कि- यातायात प्रचार का कार्यक्रम प्रतिदिन विभिन्न प्रकार से आयोजित किया जाएगा, साथ ही साथ निरंतर 15 जनवरी से 14 फरवरी तक यातायात थाना परिसर में लर्निंग लाइसेंस शासकीय दर पर बनाए जाने कैंप भी लगाया गया है, जिसमें आज शहर के 30 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन