Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: आगामी विधानसभा चुनाव एवं त्यौहार के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा फोर्स के साथ अलग-अलग क्षेत्र में किया गया पैदल मार्च

Vivek Sahu

Sat, Nov 11, 2023
बिलासपुर। अचार संहिता के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने किया गया पैदल मार्च। पैदल मार्च करने का उद्देश्य निष्पक्ष चुनाव तथा अपराधिक तत्व को हतोत्साहित करना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारी को आगामी विधानसभा चुनाव तथा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अपराधी घटनाओं को रोकने तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने तथा अपराधिक तत्वों को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से लोकल पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार,नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री संदीप पटेल के नेतृत्व में थाना सरकंडा,सिविल लाइन, तोरवा,तारबाहर से अलग-अलग टीम थाना क्षेत्र में पैदल मार्च पर निकली थी। टीम के द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थान तथा क्षेत्र में आने वाले पोलिंग बूथ के आसपास वाले एरिया में पैदल मार्च किया गया पैदल मार्च करने से आम जनों में शांति का माहौल व्याप्त हुआ तथा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के संबंध में मैसेज दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन