Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: कृषि विभाग द्वारा पीएम-किसान योजना अंतर्गत शिविर व डोर टू डोर अभियान चलाकर भरवाए जा रहे फॉर्म

Vivek Sahu

Thu, Jul 25, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान ) 25 जुलाई 2024/ भारत शासन द्वारा संचालित एवं छत्तीसगढ़ शासन की फ्लेगशीप योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना से वंचित पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने कृषि विभाग द्वारा सतत प्रयास किये जा रहे है।   उप संचालक कार्यालय कृषि विभाग सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार कृषि विभाग के मैदानी अमलों द्वारा छूटे हुए पात्र किसानों को शिविर अथवा डोर टू डोर जाकर किसानों से फार्म भरवाए जा रहे है।   इस योजना का मुख्य उददेश्य भी यही है कि किसानों को कृषि कार्य हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कर मजबूत बनाना है।   जिले के ऐसे पात्र हितग्राही जो योजनांगर्तत छुटे हुए है, उनसे संपर्क कर या फिर शिविर में पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। ऐसे किसान जिनका ईकेवायसी नही हुआ है उन किसानों का सीएससी सेंटर या ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से ईकेवायसी करवाया जा रहा है।, लैण्ड सीडिंग हेतु शेष किसानों का बी1 और आधार कार्ड को अपडेट की कार्यवाही की जा रही है। आधार सीडिंग हेतु संबंधित हितग्राही को बैंकों में जाकर आधार सीडिंग कराने हेतु समझाईस दी जा रही है।   कृषि विभाग जिला सक्ती द्वारा शिविर के माध्यम से जिले के समस्त विकास खण्डों में जो किसान योजना अंतर्गत पात्रता की श्रेणी में आ रहे है उनका नवीन पंजीयन हेतु फार्म भरवाकर सीएससी सेंटर के माध्यम से पंजीयन कराया जा रहा है।   यह शिविर ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के द्वारा लगाया जा रहा है जिसमें सीएससी एवं इंडियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहकर लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही कर रहे है।   आज दिनांक कि स्थिति में जिले में कुल पंजीकृत किसान 80434 के विरूघ्द 79777 किसानों का ईकेवायसी पूर्ण कर लिया गया है, शेष 657 किसानों का ईकेवायसी ग्रामीण च्वाईस सेंटर के माध्यम से कराया जा रहा है।   जिले के उप संचालक कृषि श्री शशांक शिंदे के द्वारा जिले के किसानों से अपील की है कि वे इन शिविरों में उपस्थित होकर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन