Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: संभाग कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र बस्ती बाराद्वार और डुमरपारा का किया औचक निरीक्षण

Vivek Sahu

Fri, Dec 15, 2023
सक्ती  राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत 1 नवंबर से जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी संबंधी कार्य किया जा रहा है। जिसका आज बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री के. डी. कुंजाम ने धान उपार्जन केंद्र बस्ती बाराद्वार और डुमरपारा पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता व नमी की मात्रा, समिति प्रभारी से कुल धान खरीदी की मात्रा, मिलर्स द्वारा धान उठाव की स्थिति, पंजीकृत किसानों एवं धान क्रय कर चुके किसानों की अद्यतन स्थिति, बारदाना की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर श्री कुंजाम ने धान उपार्जन केन्द्रों में उपस्थित किसानों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। संभागायुक्त ने जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने समय पर तौल एवं बारदाना वितरण सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा,एसडीएम सक्ति श्री पकंज डाहिरे, बाराद्वार तहसीलदार श्री विद्याभूषण साव, जिला खाद्य अधिकारी श्री अमृत कुजूर , जिला विपणन अधिकारी सुश्री हीना खान, सहकारिता अधिकारी सुश्री माहेश्वरी तिवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन