Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: कलेक्टर ने डाकमत पत्र से मतदान के लिए बनाये गये सुविधा केन्द्र का किया निरीक्षण

Vivek Sahu

Mon, Nov 13, 2023
सक्ती (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी परिसर में डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान कराये जाने के लिए बनाये गये सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर मे बनाये गये सुविधा केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुव्यवस्थित मतदान कराये जाने के विषय में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्री बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा, नोडल अधिकारी श्री बी.पी. भारद्वाज, सहायक रिटर्निंग अधिकारी जैजैपुर श्री भीष्म पटेल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सक्ती श्री मनमोहन सिंह, तहसीलदार श्री विद्याभूषण साव, तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहु, तहसीलदार श्री आशीष पटेल, मालखरौदा तहसीलदार श्री संजय मिंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन