Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: रानी धनराज कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीजेरियन प्रसव और महिला नसबंदी की सुविधा प्रारंभ

Vivek Sahu

Tue, Jan 10, 2023

कोरबा। रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब सीजेरियन प्रसव और महिला नसबंदी (सीटीटी) की सुविधा प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर श्री संजीव झा की विशेष पहल व निर्देश पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह सुविधा शुरू किया गया है। इससे अस्पताल आने वाले सीजेरियन प्रसव व महिला नसबंदी के मामलों में काफी राहत मिलेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केसरी ने बताया कि जिले में आम नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से संबंधित बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रानी धनराज कुंवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के सीजेरियन प्रसव की सुविधा के साथ ही महिला नसबंदी के लिए सीटीटी की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डॉ. केसरी ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र की महिलाओं को सीजेरियन प्रसव और महिला नसबंदी के लिए जिला चिकित्सालय (मेडिकल कॉलेज) व निजी नर्सिंग होम पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब शहर के बीच शासकीय अस्पताल में उपरोक्त सुविधा मिलने से सीजेरियन प्रसव के मामलों में परेशानी नहीं होगी। उपरोक्त सुविधा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ तथा निस्थिेरिया विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। आने वाले समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सुविधाएं और भी बेहतर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र या जिले की वे महिलाएं व परिवार जो अपना परिवार पूर्ण कर चुकी हैं तथा परिवार नियोजन कराना चाहती हैं वे भी अस्पताल आकर सुविधा का लाभ ले सकती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन