Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा- निर्देशों के अनुसार यातायात केअधिकारियो,कर्मचारियो को दिया गया "प्रशिक्षण" एवं आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस के सकुशल परिवहन हेतु, कराया गया "मॉक ड्रिल

Vivek Sahu

Wed, Jan 10, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) बिलासपुर नेहरू चौक में 03 जनवरी की दोपहर एंबुलेंस से घटित सड़क दुर्घटना के परिपेक्ष में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा- निर्देशों के अनुसार ऐसे अवसरों पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के चौक से सुरक्षित पास कराने हेतु,विशेष दिशा निर्देश सभी कर्मचारियों को दिए गए। इसके साथ ही दिनांक 9.1.2024 को जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शहरी यातायात अंतर्गत लेफ्ट फ्री (बाए से बाए जाने वाला मार्ग ) रेड सिग्नल के समय खाली रखे, ताकि लेफ्ट की ओर जाने वाले वाहन बिना व्यवधान के आसानी से निकल सके तथा चौक-चौराहो में ऑटो एवं बसो के द्वारा अवस्था फैलाए जाने पर कार्यवाही तथा वाहनों के सिग्नल में रुकते समय ज़ेबरा क्रॉसिंग, स्टाफ लाइन पार ना करें जिसका सत प्रतिशत पालन हो के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में ही आज महामाया चौक से नेहरू चौक एवं मंदिर चौक तक, एंबुलेंस के सकुशल संचालन के संबंध में "मॉक ड्रिल" किया गया तकि आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस वाहन को सकुशल आगे भेजी जा कर व संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। इस बाबत अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रैफिक डी0 एस0 पी0 संजय साहू व जिला रोड सेफ्टी सेल के मास्टर ट्रेनर सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में यातायात अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन