Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: कोलाहल फैलाने वाले धूमाल पर की गई करवाई

Vivek Sahu

Mon, Oct 16, 2023
(.प्रदीप मेरी का रिपोर्ट.) सक्ति पुलिस ने जप्ति किया ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले धूमाल उपकरण और गाडियों को।*-------घटना का विवरण इस प्रकार है की, माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कोलाहल और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डी जे , धूमाल जैसे भरी ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों से आम जनों को हो रही परेशानी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम एल आहिरे जी के द्वारा जिले भर में ऐसे डी जे, धूमाल, बड़े स्पीकर लेकर जोर जोर से बजाकर आम जनों, वृद्धों और बीमारों, स्कूली बच्चों को परेशान करने वालो के विरुद्ध कारवाई के निर्देश दिए गए।asp श्रीमती गायत्री सिंह इन निर्देशों के परिपालन में स्वयं पर्यवेक्षण करके ऐसे लोगो के विरुद्ध कारवाई करवा रही हैं। सक्ति पुलिस ने थाने में समय डी जे संचालकों की मीटिंग करके उन्हे इन उपकरणों का प्रयोग ना करने की समझाइश दी है, और ग्राम कोटवारों के माध्यम से सभी जगह मुनादी करकर उसकी सूचना भी जगह जगह पहुंचाई गई है।सभी नवरात्रि दुर्गा समितियों को भी इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है कि बिना अनुविभागीय अधिकारी की अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्राय पूर्णत: वर्जित है, और डी जे, धूमाल जैसे बड़े उपकरण की अनुमति भी नही दी जाएगी।फिर भी कतिपय लोग आम जनों की परेशानी को नही समझकर कोलाहल फैलाने से बाज नहीं आ रहें हैं।ऐसी ही एक सूचना कल दिनांक 15/10/23 को,रात में सक्ति पुलिस को प्राप्त हुई की, हटरी इलाके में एक धूमाल के मध्यम से जोर जोर से गाना बजाकर आम जनों के मध्य ध्वनि प्रदूषण कोलाहल फैला रहा है, जिससे आसपास के रहवासियों को परेशानी हो रही है। सक्ति पुलिस ने तत्काल चेक करते हुए, एक धूमाल गाड़ी जिसमे बड़े लाउडस्पीयर्स लगे हुए थे,और बेस का बड़ा स्पीकर बॉक्स भी लगा था,और एक दूसरी गाड़ी में उसका जनरेटर सेट था, जिससे सप्लाई देकर तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा था।।इस पर पुलिस ने समस्त संसाधनों और दोनो वाहनों (1)बुलेरो क्रमांक cg 12 ar 3659 (२) बुलोरो क्रमांक cg 07 ca 2660 को जप्त करके, कोलाहल निवारण अधिनियम की धाराओं में कारवाई करते हुए (१) जीवन देवागन पिता परदेसी देवागन उम्र 42 वर्ष सकिन झूलकदम, (२) फिरत राठौर पिता दुलार साय उम्र 38 वर्ष सा डोंगिया पोरथा के विरुद्ध माननीय सीजेएम न्यायालय में इस्तगासा पेश किया है। जहां से अग्रिम करवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम एल आहिरे ने कहा है कि,कोलाहल एवम ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले के विरुद्ध ऐसी करवाई सतत जारी रहेगी।इस करवाई में थाना सक्ति के प्रधान आरक्षक मनोज जाना, चंदकला आरक्षक वेश जटवार, ब्रज दीपक, रेखा ज्वाला का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन