Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: सक्ती जिले में अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई

Vivek Sahu

Mon, Oct 16, 2023
सक्ती  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग सक्ती द्वारा अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी जिला जांजगीर चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त तारतम्य में मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला सक्ती में आबकारी विभाग द्वारा 9 अक्टूबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक कुल 32 जांच या छापा में 34 (2) के 5 प्रकरण कायम कर 199 लीटर महुआ शराब, 3465 किलो ग्राम लाहन, महुआ शराब 34 (1) क के 8 प्रकरण कायम कर 23 लीटर महुआ शराब, 34 (1) ख के 02 प्रकरण कायम कर 6.840 लीटर देशी शराब 34 (1) च के 1 प्रकरण कायम कर 1100 किलोग्राम लाहन जप्त कर प्रकरण कायम किया गया है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थो के धारण, परिवहन, विक्रय के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिससे जिले के अवैध मादक पदार्थों के कार्य में संलिप्त अपराधियों में भय व्याप्त है एवं आबकारी अपराधों को नियंत्रित करने में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन