Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: प्रदेश स्तरीय सर्व यादव समाज ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का भव्य अभिनंदन किया।

Vivek Sahu

Tue, Sep 2, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान) प्रदेश स्तरीय सर्व यादव समाज के तत्वावधान में आयोजित अभिनंदन समारोह में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव का समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया।   मंत्री श्री यादव के मंच पर पहुँचते ही “जय यादव – जय माधव” के जयकारों से पूरा सभागार गूंज उठा और उपस्थित जनसमूह में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समाज का गौरव भी रहे शामिल इस अवसर पर समाज के गौरव, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव भी मंच पर उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के पारंपरिक प्रतीक राउतनाचा की धुन पर थिरक कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही पूर्व सांसद एवं राजनांदगांव के पूर्व महापौर मधुसूदन यादव की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा और बढ़ा दी। मंत्री गजेंद्र यादव का प्रेरणादायक संबोधन शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने यादव समाज को संबोधित करते हुए समाज के उत्थान एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा और नई ऊँचाई प्रदान कर सकती है।   उनके प्रेरणादायक शब्दों ने उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। मंत्री श्री यादव ने यादव समाज की एकता और समरसता को छत्तीसगढ़ की पहचान बताया। पूरे प्रदेश से जुटे समाजबंधु इस अभिनंदन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले के अलावा सरगुजा से लेकर बस्तर तक के हजारों समाजबंधु शामिल हुए। समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक मंत्री श्री यादव का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में सफल आयोजन कार्यक्रम का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व और रायपुर यादव समाज के युवा बंधुओं की सक्रिय भागीदारी से हुआ। मंच संचालन और आयोजन की बागडोर युवाओं ने अपने हाथों में लेकर अनुशासन एवं संगठन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन