Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश में चलाएगी पोस्टकार्ड अभियान, पीएम मोदी से मांगा जाएगा 3 सवालों के जवाब।

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को यूथ कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई । मीडिया से मुखातिब होते यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का दावा करने वाली मोदी सरकार से यूथ कांग्रेस द्वारा 3 सवाल पूछा जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि चूंकि हमारे निर्वाचित प्रतिनिधि संसद में यह प्रश्न नहीं पूछ सकते इसलिए पोस्ट कार्ड अभियान के माध्यम से हम आपसे सीधे तीन सवाल पूछ रहे हैं । पहला सवाल ये है कि अडानी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया है? दूसरा सवाल आपके आधिकारिक विदेशी दौरों के बाद अडानी को कितने ठेके मिले ? और तीसरा सवाल , कृपया हमें भी वह सूत्र बताएं जिसकी बदौलत आपका प्रिय मित्र अडानी दुनिया में 609 वें स्थान से 8 वर्षों में दूसरा सबसे धनी व्यक्ति कैसे बना ?

इस प्रेसवार्ता के दौरान कोरबा शहर प्रभारी आकाश मिश्रा, ग्रामीण प्रभारी नीरज गोरे, शहर जिला अध्यक्ष राकेश पंकज, ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह, शहर जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, शहर जिला महासचिव विवेक श्रीवास, आईटी सेल अध्यक्ष अमित सिंह, ग्रामीण महासचिव भरत मिश्रा, रहमान खान भुनेश्वर दुबे समेत यूथ कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन