Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: अनंतनाग-राजौरी सीट पर दिखी लोकतंत्र की ताकत, आतंकियों के परिजनों ने भी डाले वोट

Vivek Sahu

Sun, May 26, 2024
राजौरी/जम्मू / न्यूज उड़ान लोकतंत्र की मजबूती और सटीकता का बेहतरीन उदाहरण लोकसभा चुनाव के छठे चरण में अनंतनाग-राजौरी सीट पर देखने को मिला। अनंतनाग में करीब 60 और राजौरी-पुंछ दो सीमावर्ती जिला क्षेत्रों में 59.35 फीसदी वोट डाले गए। आतंकी धमकियों और डर के चलते लंबे समय से मतदान के अभाव में रहे लोगों ने भी आज मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में खास भूमिका अदा की। जम्मू कश्मीर की आखिरी लोकसभा और संवेदनशील सीट अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान हुए करीब बीस लाख मतदाता 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह सीट पांचों जिलों राजौरी, पुंछ, शोपियां के जैननपोरा , कुलगाम, अनंतनाग फैली हुई है।   चिलचिलाती धूप और लंबी कतार, बावजूद इसके अनंतनाग के मतदाता धैर्यपूर्वक खड़े होकर चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने का इंतजार कर रहे देखे गए। जम्मू-कश्मीर से साल 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू और कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया। जिसके बाद शोपियां अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा बना।   इस चुनाव में दिलचस्प बात यह रही कि लोकतंत्र के इस पर्व में आतंकवादियों के परिवार के सदस्यों ने भी वोट किया। हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के आतंकवादी जुनैद रेशी के पिता मुश्ताक अहमद रेशी को शोपियां के बेमिनपुरा के पोलिंग बूथ पर वोट किया। तो वहीं दक्षिण कश्मीर से हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता रहे मुख्तार वजा ने भी शनिवार को कादीपोरा में मतदान किया। पुंछ जिले के 171 मतदान केंद्रों में से 55 एलओसी के पास स्थित थे । राजौरी जिले के 542 मतदान केंद्रों में से 278 संवेदनशील थे जबकि 45 एलओसी ( नियंत्रण रेखा) के पार से सीधी गोलाबारी की रेंज में थे। लोगों ने बिना पकिस्तान की गोलबारी व खोफ के मतदान किया। जिला राजौरी के अंतर्गत राजौरी, बुद्धल, थनामंडी, नौशहरा में भी लोगों में उत्साह देखने को मिला। वहीं पुंछ में नेशनल कांफ्रेंस और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। जिसमे एक महिला समेत चार लोग जख्मी हुए। जिनका उपचार पुंछ जिला सरकारी अस्पताल में चल रहा है, पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन