Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: जम्मू के राजौरी-पुंछ के जंगल में ऑपरेशन शत्रु जारी

Vivek Sahu

Sun, Dec 24, 2023
जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान /जम्मू के राजौरी-पुंछ के जंगल में ऑपरेशन शत्रु अभियान शनिवार तीसरे दिन भी जारी है। दोपहर को आतंकियों ने गोलाबारी कर रहे थे ड्रोन, हेलीकॉप्टर से नजर रख और खोजी कुत्ते और भारतीय सुरक्षाबल नापाक आतंकियों का पीछा लगातार कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि आतंकी मददगारो को भी ठिकाने लगाया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सीमावर्ती जिले में मुठभेड़ स्थल के पास दूसरे रोज तीन लोगों को मृत पाया गया था स्थानीय लोगों का आक्रोश बड़ता देख शनिवार 23 दिसंबर को पुंछ और राजौरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ( निलंबित ) बंद कर दी गई है। बीते बुधवार शाम को पुंछ के सुरनकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अधीन बफलियाज - थन्नामंडी राजौरी रोड टोपा पीर के पास आतंकियों ने घात लगाकर सेना की एक छोटी गाड़ी मिनी ट्रक पर हमला बोल दिया। जिसमें 3 जवान घायल और 4 जवान शहीद हो गए ।   जहां हमला हुआ वह जिला पुंछ के अधीन है और साथ का जंगली क्षेत्र राजौरी जिला से मिलता है। राजौरी और पुंछ दोनों जिला के बीचों बीच 12 कि.मी करीब घना जंगल है।   इसी जगह के पास शुक्रवार शाम को तीन स्थानीय नागरिक मरे हुए पाए गए थे। जो सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के मददगार बताए जा रहे थे। जो कारवाई में ठोक दिए गए।   पुंछ के डीसी और एसएसपी सहित वरिष्ठ नागरिक, सेना अधिकारी शुक्रवार देर रात तक बुफलियाज में थे। शनिवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। क्षेत्र में तनाव बड़ता देख शुक्रवार देर रात दोनों जिला में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।   आतंकियों को पकड़ने के लिए घने जंगलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था क्योंकि जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन और पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा की समीक्षा की। एक उप महानिरीक्षक-रैंक अधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक टीम ने भी घटना स्थल का दौरा किया ह। ड्रोन और हेलीकॉप्टरों की मदद से निगरानी भी की जा रही है और आतंकियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों को लगाया गया है।   खबर लिखे जाने तक आतकी हाथ नहीं लग पाए थे। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि अब आतंकियों के मददगारो को भी ठिकाने लगाया जाएगा। .. अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन