Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: आतंकियों के संदिग्ध ठिकाने पर ड्रोन से दागे ग्रेनेड, दो आतंकी किए ढेर

Vivek Sahu

Sat, Sep 16, 2023
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के अंतर्गत गडूल के जंगलों में लगातार तीसरे रोज शुक्रवार को आतंकियों की धरपकड़ व मार गिराने की कार्रवाई सुरक्षाबलों द्वारा जारी थी जो आतंकियों को ढेर करने के उपरांत बंद कर दिया गया। वहीं बतादें कि कोकरनाग में मुठभेड़ के दौरान तीन रोज पहले जख्मी जवान ने दम तोड़ वीर गति को प्राप्त हो गए हैं। गडूल के घने जंगलों में लगातार तीसरे रोज शुक्रवार को ऑपरेशन देर शाम तक जारी रहा सेना, पुलिस और सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जांबाज जवान पूरी सतर्कता के साथ मैदान में डटे रहे। घने जंगल और पहाड़ के बीच आतंकियों के संदिग्ध ठिकाने पर ड्रोन से ग्रेनेड दागे गए हैं। जिसका सुरक्षाबलों ने वीडियो भी जारी किया है पिछले तीन दिनों से सभी आतंकी बीच-बीच में गोलीबारी कर रहे थे। और हमारे चार जवानों साथ केंट डाग को शहीद किया। जबाबी कार्रवाई को उग्र रूप देकर घायल व शहीद जवानों का बदला लेने की भावना से आखिर सभी आतंकियों का सफाया कर ही दिया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मुठभेड़ में दो और जवान घायल हुए हैं। पुलिस और सेना आतंकियों से लोहा लेने के लिए लगातार मुकाबला कर रही थी जिसमें पैरा कमांडो भी आतंकियों की तलाश में लगे हुए थे। लश्कर के दो दहशतगर्द (आतंकी) घिरे देख कार्रवाई को उग्र किया गया । भारतीय जवानों ने उक्त घने जंगलों में ड्रोन, हेलिकॉप्टर और रॉकेट का भी प्रयोग किया जो देर शाम तक जारी रहा और आतंकियों का खात्मा कर दिया गया। और मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए। बतादें की जम्मू संभाग के आधीन जिला राजौरी के नारला में भी वीते रोज सभी दो आतंकियों को डेट कर दिया था। अधिकारी ने बताया कि राजौरी और अनंतनाग में आतंकी मुठभेड़ में शामिल सभी आतंकियों को मार दिया गया है। अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन