Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

Vivek Sahu

Thu, Apr 24, 2025
जम्मू( न्यूज उड़ान) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है।   इस आतंकी मुठभेड़ में सेना का एक जवान के शहीद हुआ है। इससे पहले सेना ने बारामूला में 2 आतंकवादियों को मार गिराया, जिनके पास से हथियार और आईईडी बरामद हुए।   जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सेना और पुलिस की तरफ से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।   सेना की कई टुकड़ी पूरे इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।   जम्मू प्रदेश के उधमपुर सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना पर आतंकियों ने गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में सेना की तरफ से भी लगातार फायरिंग हो रही है।   ऐसा माना जा रहा है कि यहां सेना ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है।   सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों का वही समूह है जिसे हाल ही में रामनगर क्षेत्र में ट्रैक किया गया था।   ये 3 पाकिस्तानी आतंकी हो सकते हैं।   इस मुठभेड़ में रूक-रूक कर दोनों तरफ से गोलियों की आवाज आ रही है।   घटनास्थल पर भारी जेकेपी सहित अन्य फोर्स मौजूद है।   पहलगाम हमले के बाद से ही भारतीय सेना अलर्ट मोड पर काम कर रही है।   सूत्रों की माने तो इस समय घाटी में 100 से ज्यादा आतंकी एक्टिव हैं।   वहीं जम्मू, राजौरी और पुंछ जिला में 60 से ज्यादा आतंकी सक्रिय है।   वहीं आतंक को लेकर स्थानीय प्रदेश के लोगों में केंद्र सरकार के प्रति काफी रोष है।   जो 370 धारा हटाने के बाद भी आतंक को जम्मू कश्मीर से खत्म नहीं कर पाई, बल्कि नुकसान ही नुकसान हो रहे है।   लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार वोट की राजनीति बंद कर आतंकियों पर कार्रवाई करे।   रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन