Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े 3 ओवरग्राउंड वर्करों पर किश्तवाड़ में पीएसए के तहत मामला दर्ज।

Vivek Sahu

Mon, Sep 18, 2023
जम्मू-कश्मीर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम, 1978 के तहत हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन से जुड़े तीन ओवर-ग्राउंड-वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) पर मामला दर्ज किया। तीनों आरोपियों की पहचान तौसीफ उल नबी, जहूर उल हसन और रेयाज अहमद पुत्र मोहम्मद रमजान के रूप में हुई। वे जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को कथित तौर पर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षा अधिकारियों के रडार पर थे। इसी तरह की एक घटना में, आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) रविवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान बारामूला के शीरी निवासी तौसीफ रमजान भट और मोइन अमीन भट उर्फ मोमिन के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना द्वारा शिरकवाड़ा बस स्टॉप के पास एक संयुक्त नाका चेकिंग की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन