Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: थाना उरगा परिसर में अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को अभिव्यक्ति एप डाउन लोड़ कराया गया।

Vivek Sahu

Mon, May 15, 2023

कोरबा। पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यु उदय किरण (भा.पु.से.) के दिशा निर्देश एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी उरगा तेज कुमार यादव के नेतृत्व में आज दिनांक 13.05.2023 को थाना उरगा परिसर में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित अभिव्यक्ति एप, गुड टच बेड टच, महिला संबंधित अपराध, सायबर क्राईम विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे थाना क्षेत्रान्तर्गत लगभग 500 की संख्या में मितानिन, महिला समुह महिलाए एवं छात्राएं उपस्थित रहे जिन्हें श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर ठगी, सायबर अपराध, एटीएम ठगी, चिटफंड ठगी कम्पनी आदि से बचने के उपाए तथा महिला सम्बन्धि अपराध के बारे में जानकारी दिया गया, साथ ही अभिव्यक्ति एप डाउन लोड़ कराकर एप के द्वारा घर बैठे महिला संबंधित शिकायत करने की जानकारी दिया गया। जिसमें उपस्थित महिलाओं के द्वारा काफी रूचि लेकर बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन