Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र स्थित कल्चरल भवन व निर्माणाधीन कन्वेंशनल हॉल का किया निरीक्षण।

Vivek Sahu

Sun, Jan 21, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत निर्मित कल्चरल भवन एवं निर्माणाधीन कन्वेंशनल हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने भवनों का कार्यात्मक उपयोग में लाने के लिए शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने एवं जल्द ही उपयोग में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।   निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र के डिंगापुर रोड स्थित कला व संस्कृति भवन (कल्चरल हॉल) का अवलोकन करते हुए परिसर की साफ सफाई, विद्युत, पेयजल की व्यवस्था एवं आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन के कार्यात्मक उपयोग में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इस हेतु विभागीय अधिकारियों से भवन आवश्यकता की जानकारी लेकर उन्हें आबंटित करने या अर्बन सोसायटी के माध्यम से भवन को निजी संस्थाओं को किराए पर उपलब्ध कराने की बात कही। इसी प्रकार रिस्दी मार्ग में निर्माणाधीन कन्वेंशनल हॉल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भवन के अधूरे कार्य को तीव्रता से पूर्ण कराने के लिए कहा।   कलेक्टर श्री वसंत ने कन्वेंशनल हॉल हेतु तैयार आर्किटेक्चर प्लान का अवलोकन के पश्चात् आवश्यकतानुसार आगे की कार्यवाही करने की बात कही। इस अवसर पर एसडीएम श्री श्रीकांत वर्मा, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल श्री आर. के. दन्देलिया, निगम अपर आयुक्त श्री खंजाची कुमार, सहित अन्य अधिकारी एवं क्रियान्वयन इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन