Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: गुगल-पे के माध्यम से 40 हजार रूपये की ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Vivek Sahu

Thu, Mar 14, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए विधि विरूद्ध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देष दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया किया जा रहा है।   इसी कड़ी में दिनांक 12.03.2024 को प्रार्थी अनिल कुमार यादव पुलिस सहायता केन्द्र जटगा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि संजय कुमार साहू नामक व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल से मेरे मोबाइल पर फोन करके बोला कि अपने सागौन पेड़ों की कटिंग करने के लिए आवेदन दिये हो क्या तब प्रार्थी के हॉं बोलने पर वह सागौन पेड़ो को देखने आ रहा हूं बोला और संजय साहू अपने महिन्द्र एक्सयूव्ही 300 वाहन क्र0 सीजी 12 बी के 0573 में ग्राम बनखेता सागौन पेड़ को देखने आया, पेड़ों को देखने के बाद बोला कि तुमको पैसे की जरूरत होगा तो हमारी कंपनी से लोन ले लो 20-22 लाख रूपये कम्पनी दे सकता है।   जब तुम्हारे सागौन पेड़ो की कटाई होगी तो लोन का पैसा काटकर बाकी बचत पैसा तुमको वापस कर देंगे, इसके लिए हमारी कम्पनी से एग्रीमेंट कराना पड़ेगा जिसके लिए 250 नग सागौन पड़ों का बीमा करवाना होगा।   आपको बीमा के लिए 98 हजार रूपये तत्काल जमा करना होगा जो पाच साल बाद 68 लाख रूपये सागौन पेड़ों का मिलेगा कहकर ज्यादा लाभ कमाने का प्रलोभन दिया तब प्रार्थी के द्वारा अभी मेरे पास 40 हजार रूपये है कहने पर वह बोला कि ठीक है मेरे गुगल पे के माध्यम से पैसा भेज दो बोलकर संजय साहू ने अपना क्यू आर कोड खोल दिया। प्रार्थी उसके झांसे में आकर गुगल पे एकाउंट से 40 हजार रूपये संजय साहू को ट्रांसफर कर दिया और शेष रकम 58 हजार रूपये को कटधोरा बैंक से निकालकर नगद देना बोलने पर प्रार्थी ठीक है बोला। उक्त संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केन्द्र जटगा थाना कटघोरा द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी संजय साहू निवासी महाराणा प्रताप नगर कोरबा को घटना के तत्काल बाद महज 05 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन