Thursday 22nd of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: श्यामबरन (गोपी) राठिया ने जीत हासिल कर ग्रामीणों का जीता भरोसा।

Vivek Sahu

Wed, Feb 19, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चचिया का माहौल इस वर्ष देखने लायक था।   सात उम्मीदवारों ने मैदान में अपना अपना जोर आजमाया पर दहपट हुआ खेल, नहीं काम आया गोटी, न काम आया एकता और जीत हासिल कर पाए श्यामबरन (गोपी) राठिया। जिन्होंने ग्राम चचिया के ग्रामीणों का दिल जीता और ग्रामीणों ने सर आंखों में बैठा कर जीत हासिल कराया। बाकी छः उम्मीदवारों ने एडी चोटी का मुक़ाबला दिया था जो तारीफें काबिल था।   बाकी छः भी बधाई के पात्र है जिन्होंने उम्मीदवार बन कर बराबर का टक्कर दिया था। जो इस प्रकार है श्री देवी लाल राठिया, श्री संतोष लकड़ा, श्री सीता राम राठिया, श्री भानु प्रताप राठिया, श्री प्रभुदयाल राठिया, श्री बिहारी लाल राठिया।   उपविजेता और बाकी उम्मीदवारों के साथ साथ ग्रामीणों ने विजेता श्यामबरन राठिया को बधाई देते हुए जीत की शुभकामनाएं दी। टक्कर तो इस गांव में पंच प्रत्यासियों का भी बड़ा जोरो से था एक से बढ़कर एक कॉम्पिटीटर एक दूसरे से भिंडे पड़े थे, जिसमें से विजेता कुछ इस प्रकार है श्री प्रभु दयाल राठिया, श्री अनूप राठिया, श्री विजय पटेल, श्री संत लाल मिरी,  श्री राजेश मिरि, श्रीमति इतवारा बाई पटेल, श्रीमति संतोषी राठिया, श्रीमति अगन बाई मिरि, श्रीमति काजल बाई राठिया, श्रीमति देवरी बाई राठिया, श्रीमति चंपा बाई राठिया जो अपने अपने वार्ड में विजई हुए है वार्ड के सभी सदस्यों के द्वारा और गांव के ग्रामीणों के द्वारा इन्हें भी बधाई दी गई। अब देखना यह है कि श्यामबरन ( गोपी ) राठिया जी के नेतृत्व में गांव विकास और युवाओं की सबसे बड़ी भूख रोजगार की ओर आगे बढ़ता है या नहीं, और ग्रामीणों के हितैषी मददगार साबित होते है या नहीं। हमारे तरफ से सभी विजेता उम्मीदवारों को बहुत बहुत बधाई, और हारे हुए प्रतिभागी दिल छोटा न करें, अभी समय ठहरा नहीं है, निरंतर प्रयासरत रहें और अपनी बारी का इंतजार करे। ग्रामीणों का बढ़ चढ़कर मददगार बने ताकि अगली बार वह अपना पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में आपको चुने।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन