Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: श्री राममय हुआ कोरबा नगर भक्तिरस से सराबोर हुए लोग

Vivek Sahu

Sun, Jan 21, 2024
कोरबा /पवित्र धाम अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का प्रभाव कोरबा नगर के लोगों पर छाया हुआ है. पूरा नगर श्रीराम की भक्ति में सराबोर है। मंदिर, चौक, चौराहों तथा गलियों को भी तोरण, ध्वज व केसरिया झण्डियों से सजाया गया है। बच्चे युवा, वृद्ध हर वर्ग के लोगों में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह और उमंग है। आईटीआई चौक से लेकर बालाजी मंदिर होते हुए भी ओम फ्लेट, बैगनडभार, राजस्व कालोनी,हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी तहसील चौक, कोसावाडी आदि बस्ती और गलियों को ध्वज, तोरण, स्वागत द्वार बना कर सजाया गया है। हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी तथा कोसाबाड़ी चौक को ध्वज,केसरिया झंडे से सजाया गया है। मंदिर में आज सुबह से भक्ति गीत,भजन गाये जा रहे हैं। कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक, घंटाघर चौराहा, बुधवारी चौक,श्री राम जानकी मंदिर, ट्रांसपोर्ट नगर, सुनालिया चौक, पुराना बस स्टैंड, सप्तदेव मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर सीतामढ़ी आदि मंदिरों चौक, चौराहों, सड़कों और गलियों को श्रीराम के छायाचित्रों, ध्वजाओ, केसरिया झंडों के द्वारा सजाया गया है। नगर बच्चों के द्वारा श्रीराम, सीता,लक्ष्मण, हनुमान के रूप में आकर्षक झांकियां निकाली गई। इसके साथ ही श्री राम भक्तों के द्वारा श्री राम महोत्सव को लेकर मोटर सायकिल जागरूकता रैली निकाली गई। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर, मोहल्ले में बस्तियों में विशेष तौर पर पूजन करने भोग वितरण आदि की तैयारी कर ली गयी है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ऑन लाइन प्रसारण के लिए प्रोजेक्टर, टी व्ही आदि लगाए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन