Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: कोरबा पुलिस द्वारा बैंकों को जारी किए गए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश।

Vivek Sahu

Wed, May 21, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश में सजग कोरबा अभियान के अंतर्गत जिले के सभी बैंकों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।   पिछले दिनों थाना व चौकी स्तर पर किए गए सुरक्षा ऑडिट के दौरान बैंकों में पाई गई खामियों को गंभीरता से लेते हुए, कोरबा पुलिस द्वारा बैंक प्रबंधनों को समयबद्ध सुधार हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुसार, बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान और जानकारी सुरक्षित रूप से संकलित की जाए। बैंक के अंदर और बाहर लगे सभी CCTV कैमरे पूर्णतः क्रियाशील एवं रिकॉर्डिंग स्थिति में होने चाहिए। सुरक्षा गार्ड का समय-समय पर चरित्र सत्यापन किया जाए तथा उनके पास प्रयुक्त हथियार चालू स्थिति में हों। बैंक के खुलने और बंद होने का समय निश्चित हो और उसका कड़ाई से पालन किया जाए। सायरन और अलार्म सिस्टम पूर्णतः कार्यशील अवस्था में रहें। CCTV रिकॉर्डर को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए जिससे आपात स्थिति में फुटेज उपलब्ध हो सके। बैंक अधिकारियों के पास नजदीकी थाना, पुलिस कंट्रोल रूम एवं आपातकालीन संपर्क नंबर उपलब्ध हों तथा यह जानकारी बैंक परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।   बैंक में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को चेहरा ढककर, हेलमेट या स्कार्फ पहनकर आने की अनुमति न दी जाए और इस बाबत स्पष्ट सूचना बैंक के बाहर चस्पा की जाए। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की उपस्थिति महसूस हो, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित थाना को दी जाए।   कोरबा पुलिस सजग कोरबा अभियान के माध्यम से बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाए रखने हेतु लगातार प्रयासरत है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन