Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: सिपेट, पावर प्लांट का स्कूली विद्यार्थी ने किया भ्रमण।कलेक्टर ने शैक्षणिक भ्रमण हेतु बस को दिखाई हरी झण्डी।

Vivek Sahu

Thu, Feb 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार कोरबा जिले में आज सभी विकासखंड में संचालित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्री अजीत बसंत के द्वारा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु सिपेट छुरीकला कोरबा एवं सीएसईबी पावर प्लांट में मशीनों का भ्रमण कराया गया जहां पर छात्र-छात्राओं को मशीनों की कार्य विधि एवं उपयोगिता का ज्ञान प्राप्त हुआ।   राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत जिले के लगभग 250 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि शासन की इस पहल से विद्यालयीन छात्रों को महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थाओं में संचालित गतिविधियों के साथ वैज्ञानिक अविष्कारों की जानकारी मिलेगी। उन्हें किताबी ज्ञान के साथ ही मौके पर मशीनों के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों का ज्ञान भी मिलेगा। कलेक्टर ने भ्रमण में जाने वाले विद्यार्थियों से कहा कि संस्थाओं में भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों से अपनी उत्सुकताओं का अवश्य निराकरण किया जाना चाहिए और भविष्य में वैज्ञानिक अविष्कार के क्षेत्र में जाने के विषय में सोच-विचार भी किया जाना चाहिए।   इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीपी भारद्वाज एडीपीओ समग्र शिक्षा श्री के जी भारद्वाज एवं डीएमसी श्री मनोज पांडे एवं जिला बाल विज्ञान प्रभारी डॉक्टर श्रीमती फरहाना अली श्री कामता जायसवाल एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन