Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: पुलिस गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध पुलिस का जारी रहेगा अभियान

Vivek Sahu

Fri, Mar 22, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सायबर सेल कोरबा तथा थाना सिविल लाईन रामपुर एवं थाना कोतवाली की संसुक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर। आरोपी रुपेश गिरी गोस्वामी पिता तोरण गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष पता ग्राम धारा शिव खोखरा थाना पामगढ़ जिला- जांजगीर चांपा को ऑडिटोरियम घंटाघर के पास सार्वजनिक स्थान में अवैध रूप से अपने पास एक देसी क‌ट्टा रख कर उसे बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर रुपेश गिरी को पकड़ा गया उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 191/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इसी क्रम में आरोपी नरेंद्र कुमार चौहान पिता राम प्रसाद चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी ढेंगुरनाला कोहड़िया चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन कोरबा को अंधरीदाई मंदिर के पास एक देसी कट्टा अपने पास रखकर बिक्री हेतु ग्राहक लताश करने की सूचना पर पुलिस की टीम उक्त स्थान पर पहुँचकर नरेंद्र कुमार चौहान के पास से एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 192/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त आरोपियों से पूछताछ मे मिली जानकारी के आधर पर आरोपी कोमल पटेल पिता श्यामू पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पीपल चौक थाना कोतवाली कोरबा को राताखार के पास एक देसी कट्टा, एक देशी रिवाल्वर अपने पास रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था कि सूचना पर पुलिस की टीम उक्त स्थान पर पहुँचकर कोमल पटेल के पास से एक देसी कट्टा एवं देशी रिवाल्वर एवं 02 नग कारतुस को पुलिस ने बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 183/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया की गुण्डागर्दी की घटनाओं को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए अपराधियों, गुण्डे, मवाली तथा हुडदंगीयों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।   कोरबा पुलिस जन सहयोग से सुरक्षा का बोध कराने अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।     आरोपीः- 01. रुपेश गिरी गोस्वामी पिता तोरण गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम धाराशिव खोखरा थाना पामगढ़ जिला- जांजगीर चांपा। 02. नरेंद्र कुमार चौहान पिता राम प्रसाद चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी डेंगू नाला कोहड़िया चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन कोरबा। 03. कोमल पटेल पिता श्यामू पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पीपल चौक थाना कोतवाली कोरबा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन