Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: गोपालपुर शराब दुकान मे लूट एवं उरगा चोरी के मामले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Sun, Mar 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) विवरणः-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, व नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण मे जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत् त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया है। इसी बीच दिनांक 11.03.2024 को थाना दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान मे लूट की घटना को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अंजाम दिया गया। एवं दिनांक 15.03.2024 को थाना उरगा अंतर्गत सहकारी बैंक बरपाली से पैसे निकालकर आते हुए प्रार्थी को अज्ञात चोरो के द्वारा उनके पास रखे हुए पैसों को चोरी कर ले गए। पुलिस के द्वारा दोनो मामले की विवेचना के दौरान आरोपी को पकडकर पुछताछ किया गया। जिसमे इन्होने अपना अपराध स्वीकर किया एवं पूछताछ के दौरान दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान मे लूट की घटना एवं थाना उरगा अंतर्गत सहकारी बैंक बरपाली के पास चोरी की घटना को हमारे द्वारा किया गया है। आरोपी की पहचान कार्यवाही भी करवाया गया जिसमे आरोपियों को गोपालपुर शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा आरोपी को पहचाना गया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबुत पाए जाने पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना दर्री 88/2024 धारा 457, 384 भादवि तथा थाना उरगा के अपराध क्रमांक 111/2024 धारा 379 भादवि. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। मामले के फरार दोनो आरोपियो को पुलिस के द्वारा जल्द ही पतासाजी कर गिरफ्तार किया जायेगा।   आरोपीः- 01. तरूण दास पिता बाला दास उम्र 19 वर्ष साकिन जामपाली थाना भोंजेनगर जिला गंजम (ओड़िसा) मामले के फरार आरोपीः- (01) करण दास पिता जगन्नाथ दास उम्र 30 वर्ष साकिन कसीबहारा थाना खल्लारी जिला महासमुन्द (छ.ग.) (02) ए. शिनु उम्र 40 वर्ष साकिन आस्का थाना आस्का जिला गंजम (ओड़िसा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन