Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: परशुराम सेना का दो दिवसीय प्रांतीय उपनयन संस्कार छत्तीसगढ़ प्रांत के विप्रजन उपस्थिति आपसी सहयोग , स्नेह दिव्य अनुभुतियों एवं समस्त स्वजनों की गरिमामय उपस्थिति में काले हीरे की नगरी, मां सर्वमंगला के पावन धरा,

Vivek Sahu

Thu, May 11, 2023

कोरबा में संगीत के पावन स्वरों, संगीत की दामन में सीमटे संगीत की मीठी अनुगुंज और गतिमय स्वर लहरियों के सुख के साथ परिवार,समाज के सदस्यों के प्रेम, स्नेह के बंधन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बाटिको ने लिया परशुराम सेना का साथ हमेशा रहने का संकल्प।

परशुराम सेना द्वारा ब्राह्मण समाज के 54 बटुकों का पूरे विधि विधान से उपनयन संस्कार करवाया गया. परशुराम सेना और प्रांत स्तरीय उपनयन संस्कार आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ नंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर बुधवार बाजार कोरबा में किया जिसमें बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चाम्पा, बेमेतरा, मुंगेली, पेंड्रा गौरेला, कोरबा, कवर्धा आदि जगहों से बटुक शामिल हुए .इस उपनयन संस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश पांडे ,महासचिव, सरयू परिण महासंघ थे.

कार्यकम के मुख्य अभ्यागत राष्ट्रीय साहित्यकार राघवेंद्र जी ने बटुकों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि उपनयन संस्कार होने से बटुक ब्रम्हचर्य को प्राप्त करते हैं. उन्होंने परशुराम सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगठन ब्राह्मण समाज के हित के लिए सदैव कार्य करते आ रहा है. उपनयन संस्कार में पंडित आचार्य राजा दीवान एवं अन्य 10 आचार्यों का सम्मान किया गया और सभी ने सभी 56 बटुकों को शिक्षा, दीक्षा, देकर उपनयन संस्कार का महत्व बताया और उपनयन कार्यक्रम संपन्न कराया गया. कार्यक्रम के अंत में बैंडबाजा के साथ भव्य शोभयात्रा आयोजन स्थल से मुख्य मार्ग में निकाली गई. इस उपनयन संस्कार कार्यक्रम से पूरे प्रदेश से 1200 से ज्यादा विप्रजन शामिल हुए. 2 दिवसीय रीति पूर्ण प्रांतीय निशुल्क उपनयन संस्कार में देवतला ,हरिद्रा लेपन/मातृका पूजन ,अठब्राह्मण भोजन, यज्ञोपवित/भिक्षाटन, शोभायात्रा, परछन पश्चात भोजन केसाथकार्यक्रम संपन्न हुआ.सभी बटुक और बटुक के परिवार वालों ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया.

इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से परशुराम सेना के सचिव रविन्द्र दुबे, अजय पांडे,के डी दीवान, विजय दुबे, नागेश गौरहा, सुरेंद्र दीवान,बृजेश शर्मा, बाल्को द्विज परिवार के पूर्व सचिव रामकिशोर शर्मा, पीयूष पांडेय,गणेश्वर दुबे, अमित शर्मा,चंदन शर्मा,राजीव शर्मा, अन्नू पांडेय, एश ई सी एल इकाई के नरेंद्र दुबे, राजेश पांडे, दिग्विजय, कोसा बाड़ी इकाई से योगेश्वर तिवारी,सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शर्मा, संजय तिवारी आदि ब्राह्मण युवा वर्ग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन