Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: "ऑपरेशन सिंदूर" तिरंगा यात्रा 18 मई को, देशभक्ति से ओतप्रोत जनसैलाब देगा भारतीय सेना को श्रद्धांजलि।

Vivek Sahu

Sat, May 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )भारतीय सेना के सम्मान एवं कृतज्ञता को समर्पित एक विशेष तिरंगा यात्रा — "ऑपरेशन सिंदूर" का आयोजन Citizen For National Security द्वारा किया जा रहा है।   यह यात्रा देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक होगी, जिसमें नगर के सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। यह गौरव विजय यात्रा दिनांक 18 मई 2025 (रविवार) को शाम 5:00 बजे से अंबेडकर परिसर, घंटाघर से प्रारंभ होकर सुभाष चौक तक आयोजित की जाएगी। यह विजय यात्रा भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और अनुशासन के सम्मान में निकाली जा रही है, जिसमें हजारों की संख्या में नागरिक, छात्र, युवा और समाजसेवी संगठन हिस्सा लेकर अपनी श्रद्धा और एकता का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करना, देशभक्ति का प्रचार-प्रसार करना तथा युवाओं में राष्ट्र सेवा की प्रेरणा जगाना है।   "ऑपरेशन सिंदूर" तिरंगा यात्रा, भारत माता के प्रति समर्पण और सुरक्षा बलों के गौरव को जनमानस तक पहुँचाने का एक सशक्त प्रयास है। यात्रा की प्रमुख विशेषताएं: भव्य तिरंगा ध्वज के साथ राष्ट्रभक्ति गीतों की गूंज छात्र-छात्राओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पुष्पांजलि एवं नारे सभी देशप्रेमी नागरिकों से आग्रह है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक और गौरव विजय यात्रा को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें। स्थान: अंबेडकर परिसर, घंटाघर से सुभाष चौक तक तिथि: रविवार, 18 मई 2025 समय: सायं 5:00 बजे जय हिंद! वंदे मातरम्! भारत माता की जय!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन