Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर 07 दिवस के भीतर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

Vivek Sahu

Mon, Mar 4, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है।   इसी कड़ी में थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत आम जगह पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ब्रिध एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह वशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पिहया वाहन, चार पिहया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।   07 दिवस के भीतर पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 35 प्रकरणों में कुल 861 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 135 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त कुल 35 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही। कोरबा पुलिस के द्वारा 07 दिवस के भीतर पेट्रोलिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके एवं आम जगह पर शराब का सेवन करते हुए मिले 146 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया। पुलिस के द्वारा जिले में जहां-जहां अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 6 किलो 600 ग्राम गांजा को किया गया जप्त। कोरबा पुलिस के द्वारा 396 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन