Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल।

सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया सं

छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कार्तिक मास में कैसा रहे खा

: सोमवार को अपने दफ्तर में बैठेंगे अधिकारी, आम नागरिकों की सुनेंगे समस्या।

Vivek Sahu

Sun, Jan 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार के दिन सभी जिला अधिकारियों को अपने दफ्तर में बैठकर कार्यालयीन कार्य करते हुए आमनागरिको की समस्याओं को सुनने और पेंशन, अनुकम्पा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोमवार के दिन निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण किया जाए।   साथ ही विभिन्न विभागों में अनुकम्पा और पेंशन संबंधी प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निराकरण हो। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सोमवार को अति आवश्यक स्थिति में ही फील्ड पर निरीक्षण कार्य पर जाएं। लेकिन सप्ताह में 2-3 दिन आवश्यक रूप से फील्ड पर जाकर विभागीय कार्यो का निरीक्षण करें। उन्होंने विभागीय कार्यों के समीक्षा के लिए भी निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी अपने विभाग में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता से सुनिश्चित करें और समीक्षा बैठक में विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्तुत हों। जनपद सीईओ/ पटवारी/ सचिव सहित अन्य अधिकारी मुख्यालय में रहकर करें कार्य। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी सचिव व पटवारियों को सोमवार सहित न्यूनतम 2-3 दिवस  अपने मुख्यालय में उपस्थित रह कर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को भी सप्ताह में 3 दिन फील्ड पर जाकर शासकीय कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन