Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: अब कोरबा मेरा घर, जनता ही परिवार : डॉ. सरोज पांडेय

Vivek Sahu

Sun, Mar 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) शनिवार को कोरबा जिला अंतर्गत सीए एवं टैक्सबार एसोसिएशन की बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा सांसद प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय शामिल हुई। इस दौरान एशोसिएशन ने अपनी प्रमुख समस्याओं से सुश्री पांडेय को अवगत कराया, जिसपर उन्होंने जल्द निराकरण की बात कहीं। राष्ट्रीय नेता के साथ सीधे सवांद कर एसोशिएशन के सदस्य काफी उत्साहित नजर आ रहे थे औऱ कुछ अपने विचार भी उनके सम्मुख रखे। डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि विपक्ष बार-बार मुझ पर बाहरी प्रत्याशी होने का आप लग रही है लेकिन मैं पूछना चाहूंगी कि आपकी वर्तमान सांसद कहां की निवासी है। उन्होंने कहा कि अब मेरा निवास कोरबा हो गया है, अब मैं हमेशा के लिए आपके सुख और दुख दोनों में साथी हूं। सुश्री पांडेय ने कहा कि मैंने ऊर्जा नगरी को घूम कर देखा, जितनी अपार यहां संभावनाएं हैं, उतना इस क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है। खराब सड़के एवं प्रदूषण ने इस क्षेत्र का दूसरा ही पहचान बना दिया है।   हम यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का उपयोग करके एक सुंदर शहर और क्षेत्र बनाने के लिए काम करेंगे। यहां बेहतर शिक्षा, चौड़ी सड़क एवं सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, रेलवे, एयर कनेक्टिविटी हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को संवारने के लिए आप सब का सहयोग चाहिए, आप सभी कोरबा जिले की दिशा तय करने वाले लोग हैं। मुझे केवल 3 साल दीजिए फिर मेरा रिपोर्ट कार्ड देखिए, आपको बेहतर सांसद मिलेगा।   उन्होंने कहा कि मेरा घर, मेरा परिवार मेरी जनता है, जिनके लिए मैं 24 घंटा उपलब्ध हूं। अपने पिछले 5 वर्ष ऐसे सांसद को मौका दिया जिसने दोबारा क्षेत्र की ओर झांका तक नहीं है। एक बार विकास के लिए हमे मौका दीजिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, सीए राजेन्द्र अग्रवाल, सीए आशीष खेतान एवं सीए लोकनाथ पटेल, दीपक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, रंजीत सिंहा, रफीक मेमन सहित एसोशिएशन के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन