Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: मुखिया जी....ये कैसा सुशासन ?क्या ...लोगो के आस्था के साथ होगा खिलवाड़ ?

Vivek Sahu

Sat, Apr 26, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) ऊर्जाधानी कोरबा के उपनगर दर्री जोन क्षेत्र की जनता इन दिनों अपने द्वारा चुने गए जन प्रतिनिधियों यही सवाल कर रहें हैं ये कैसा सुशासन ? की लोगों के आस्था के साथ खिलवाड़ करने की तैयारी की जा रही है। दअरसल ये सवाल इसलिए किया जा रहा कि दर्री जोन स्थित होटल ग्रीन पार्क के संचालक द्वारा बार खोलने आवेदन करने की खबर लोगो को जैसे ही पता चला तो उन्होंने अपने द्वारा चुने गए जन प्रतिनिधियों ये सवाल कर रहे हैं क्यों कि होटल ग्रीन पार्क के ठीक सामने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सहित शिव मंदिर,देवीमंदिर स्थापित है जहां प्रतिदिन सैकड़ों भक्त दर्शन,पूजा- अर्चना करने आते हैं। जनता जनार्दन की बातों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी अब बार खोले जाने के विरोध में हैं और उनके द्वारा केबिनेट मंत्री,कलेक्टर और आयुक्त को आवेदन प्रस्तुत कर अनुमति प्रदान नहीं करने की आग्रह किया गया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि होटल ग्रीन पार्क के संचालक द्वारा बार के लिए आबकारी विभाग में किया गया आवेदन में कूट रचना कर निगम के राजस्व को क्षति पहुंचाने का काम किया गया है। अब सवाल ये उठता है कि अगर जनप्रतिनिधियों द्वारा बताए गए कागजाद में कूट रचना हुआ है तो कूट रचना करने वाला के खिलाफ आबकारी विभाग,निगम प्रशासन या जन प्रतिनिधियों द्वारा शिकायत दर्ज कराया जाएगा या फिर महज खानापूर्ति कर हाथों में हाथ धरे बैठ जाएंगे। लोग अब प्रदेश के मुखिया से जानना चाह रहें की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा घर घर शराब मुहैया कराने के विरोध में तत्पर रहने वाली भाजपा पार्टी क्या अब धार्मिक स्थलों पर शराब परोसने की काम करेगी? अब देखने वाली बात तो ये होगी की मुख्यमंत्री साय स्वतः संज्ञान लेते हुए बार खोलने की अनुमति को निरस्त करते हैं या फिर प्रदेश की राजस्व बढ़ाने लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन