Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल।

सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया सं

छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कार्तिक मास में कैसा रहे खा

: समय पर हो फाइल का मूव्हमेंट और प्रभारी अधिकारी रखे कार्यों पर नजरः कलेक्टर।

Vivek Sahu

Tue, Jan 9, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान)  जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयीन शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधीक्षक शाखा, खनिज विभाग, डीएमएफ, भू-अभिलेख शाखा, भू-अर्जन शाखा, नजूल अधिकारी, एनआईसी, न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर, कोषालय, नाजिर शाखा, जिला अंत्यावसायी, खाद्य विभाग, आबकारी, खाद्य आपूर्ति निगम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यालयों में जाकर विभागीय गतिविधियों सहित शाखा के क्रियाकलापों आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और शासकीय दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शाखाओं के लिपिकों को समय पर कार्य पूरा करने, अनावश्यक किसी फाइल को रोककर नहीं रखते हुए आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित प्रभारी अधिकारियों को भी अपने शाखाओं के गतिविधियों पर नजर रखते हुए समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आवक-जावक शाखा में प्राप्त पत्रों का क्रमवार संधारण के निर्देश देते हुए कहा कि वे स्वयं 15-15 दिन में शाखा का अवलोकन करेंगे। उन्होंने स्थापना शाखा में टीए-डीए, चिकित्सा दावा, वेतनवृद्धि सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के पदोन्नति प्रकरणों को समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।   कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर सहित प्रसाधन कक्ष में नियमित साफ-सफाई, लंबित बिलों के निराकरण के निर्देश जिला नाजिर को दिए। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में मरम्मत की आवश्यकता वाले स्थानों का चिन्हांकन कर मरम्मत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सूचना के अधिकार शाखा के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर आवेदक को जानकारी समय पर प्रदान की जाए। रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अभिलेख सावधानी और सुरक्षा के साथ यथास्थान पर उपलब्ध हो, निर्धारित समय-सीमा के उपरान्त पुराने अभिलेखों का दस्तावेजीकरण करते हुए इसे नष्ट करने के लिए समिति गठित करने और इस कार्य का वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए।   बायोमेट्रिक से होगी कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों की उपस्थिति - कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट में कार्यरत् सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्धारित समय पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक में अंगुलियों के निशान के साथ प्रदान करेंगे।   इसी तरह कार्यालय से जाने के दौरान शाम को भी बायोमेट्रिक में अपनी अंगुलियों के निशान पंच करने होंगे। निर्धारित समय सीमा से विलंब कार्यालय आने पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन