Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: मोदी जी ने जनसंघ के संकल्प को भी पूरा किया - हितानंद।

Vivek Sahu

Thu, Jun 19, 2025
मोदी सरकार के 11 वर्षों के सुशासन के दौरान किए गए जनहित एवं देशहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाने संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है।   इसी क्रम में बालको नगर मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 38 लालघाट चेकपोस्ट में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला के तहत मोहल्ला चौपाल जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस आयोजन में भाग लेने जनता के बीच काफी उत्साह दिखा। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख वक्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों के सुशासन काल के विषय पर चर्चा की।   उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी ने जो कहा, जो वचन दिया उसे करके निभाया। लोग तो अपनी ही बातों को पूरा नहीं करते। परंतु भारतीय जनता पार्टी के पूर्वजों ने जो संकल्प लिया था उसे भी नरेंद्र मोदी ने पूरा करके दिखाया। जैसे कश्मीर से धारा 370 का हटना, अयोध्या में राम मंदिर का बना इत्यादि। आगे उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी ने महिलाएं, बच्चे, छात्र, पुरुष वर्ग एवं वृद्धजन सभी वर्गो के लिए कार्य किया। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से आज छत्तीसगढ़ की सभी महिलाएं आत्मनिर्भर है। देश में चिकित्सा के क्षेत्र में कई मेडिकल कॉलेज खोले गए।   मोदी जी ने अंत्योदय की विचारधारा पर भी कार्य किया। 11 वर्ष पूर्व कोई भी आतंकवादी संगठन भारत में आकर धमाके एवं हमले कर जाता था। जिसका तत्कालीन सरकार जवाब नहीं दे पाती थी। परंतु मोदी सरकार के आने के बाद ऐसी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।   जिससे ऐसी कायराना हरकतें ना के बराबर हो गई है। कार्यक्रम के दौरान बालको मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, स्थानीय पार्षद चेतन मैत्री, संपत यादव, छेदी साहू, विष्णु बैस, डॉ छेदीलाल साहू, राजू राव, राजाराम मिश्रा, हेमपुरी गोस्वामी, रामकुमार वस्त्रकार, ईश्वर साहू, भगत विश्वकर्मा, सोनी पटेल, शंकर विश्वकर्मा एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन