Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज

Vivek Sahu

Sun, Mar 3, 2024
कोरबा  लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 04 मार्च 2024 को जिला पंचायत कोरबा के सभागार में दोपहर 03 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इनमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए मकान शहरी), प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम आदि योजनाएं शामिल हैं। बैठक में संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन