Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: कोरबा लोकसभा के एमसीबी और बैकुंठपुर जिले में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में

Vivek Sahu

Thu, Apr 4, 2024
कोरबा लोकसभा के मनेंद्रगढ़ विधानसभा के खडगांव में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित हुआ । सम्मेलन में भाजपा की लोकप्रिय प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन स्वास्थय मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वरिष्ठ विधायक भईयालाल राजवाड़े, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर भी उपस्थित रहे। 0 सांसद के आदर्श गांव में आदर्श वाली एक बात नहीं: सरोज पांडेय अपने संबोधन में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने कहा की आप ने कभी 5 साल में सांसद ज्योत्सना महंत को देखा था, कभी काम करते देखा। प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने बताया की कुछ दिन पहले आदर्श गांव में जब हम पहुंचे तो आदर्श की बोर्ड के अलावा कोई भी आदर्श के लायक नहीं दिखी, इस तरह का पूरे कोरबा लोकसभा का काम हाल सांसद ने कर दिय। पूरे क्षेत्र को सांसद ने बीमार कर दिया। जब वो वोट मांगने आए तो पूछे कहा खर्च किया फंड। कांग्रेस की सांसद ही कहती है की कांग्रेसी डीएमएफ फंड में घोटाला करते हैं। इससे आप समझ सकते हैं की भ्रष्टाचार में किस हद तक कांग्रेस के नेता डूबे हुए हैं। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा की प्रदेश में जितने बड़े घोटाले हुए है, उसकी शुरुआत कोरबा जिले से हुई, डीएमएफ में भ्रष्टाचार , कोयले में कामीसनखोरी का बड़ा घोटाला कोरबा में हुआ। जब घोटाला हो रहा था तब यहाँ की सांसद चुप्प क्यों थीं, चुप्प इसलिए थी क्योंकि उसमें हिस्सा उनतक पहुंच रहा था।मंत्री श्री देवांगन ने कहा की पांच साल से समूचे कोरबा लोकसभा ने निष्क्रिय सांसद का दंश झेला है। माफिया राज चल रहा था, और यहां की सांसद से कुछ बोला नहीं जा रहा था। 0 अच्छे लोग नहीं आते इसलिए खराब लोग शासन करते हैं: ओपी चौधरी वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा की अच्छे लोग राजनीति में नहीं आ पाते इसलिए खराब लोग शासन करते हैं। पिछले पांच साल में ऐसे लोगों की वजह से ही पूरी जनता प्रताड़ित रहे। इसलिए जरूरी है की राष्ट्रीय नेतृत्व सरोज दीदी को जिताएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन