Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: रामपुर क्षेत्र से महंत परिवार का है गहरा नाता, हमेशा मिला है साथ : ज्योत्सना महंत

Vivek Sahu

Sat, Mar 30, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने शुक्रवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सघन जनसंपर्क किया।   उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में क्रियान्वित की गई योजनाओं और उससे लगातार मिल रहे लाभ की जानकारी दी। देश की आजादी के बाद से कांग्रेस की सरकारों ने विकास को आगे बढ़ाया। औद्योगिक उन्नति के साथ-साथ प्राथमिक स्तर की अर्थव्यवस्था, गांवों का का विकास, किसानों की समृद्धि से लेकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, युवाओं के लिये रोजगार के अवसर सृजित करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है।   कांग्रेस की सरकार ने ही छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ा अस्मिता, लोक-संस्कृति, खेल-परंपराओं को पुनर्जीवित करने का काम किया जिससे हमें अपने छत्तीसगढिय़ा होने पर गर्व महसूस हुआ है। भाजपा की सरकार ने सत्ता मेें आते ही किसानों और युवाओं के लिए हितकारी योजनाओं को न सिर्फ बंद कर दिया बल्कि इन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में भी कोई कार्य नहीं किया है।   कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों से महंत परिवार का काफी गहरा नाता है। यहां के लोगों ने हमेशा साथ दिया है और महंत परिवार भी सबके सुख-दुख में हमेशा साथ रहा है। सांसद द्वारा ग्राम जमनीपाली, कुरूडीह, बुढिय़ापाली, सोहागपुर में जनसंपर्क दौरा के दौरान कांग्रेस का हाथ मजबूत करते हुए एक बार फिर समर्थन देने की अपील की गई। जनसंपर्क के दौरान सांसद के साथ प्रमुख रूप से रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, विरेन्द्र चंदन, प्रवीण ओगरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन