Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की महा आरती एवं हेतु 10000 दीपक एवं 600 हनुमान चालीसा का वितरण

Vivek Sahu

Sun, Jan 21, 2024
कोरबा। दिनॉक 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि पर निर्मित अलौकिक एवं भव्य मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की गूंज पूरे भारत में सुनाई दे रही है एवं इस हेतु अयोध्या के मंदिर मे जिस प्रकार की वृहद तैयारियॉ हो रही है उसी प्रकार देश के समस्त मंदिरों में इस दिन किये जाने वाले विशेष पूजन हेतु मंदिरों की साफ सफाई का कार्य स्वेच्छा से विभिन्न संगठनों के द्वारा किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनॉक 20 जनवरी को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल कोरबा जिला के अखिलेश भारती एवं संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री सप्तदेव मंदिर में साफ सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी जी की गरिमामय उपस्थिति थी जिन्होने नमामि हसदेव जी की महाआरती हेतु 10000 दीपक एवं घर घर पाठ हेतु 600 हनुमान चालीसा निःशुल्क भेंट किया एवं नगरवासियो से अपील कि की दिनॉक 22 जनवरी को सभी प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को धूमधाम से दीपावली के तुल्य ही मनाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन