Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर को गिफ्ट किया जादुई पिटारा, गंदा पानी, राखड़, बजरी और कचरा से जनता है त्रस्त, महापौर हैं मस्त, 5 प्रस्ताव भी गिरे

Vivek Sahu

Sat, Mar 2, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के प्रयासों के बाद 11 माह बाद बुलाई गई सामान्य सभा आज खास रही। शहर के महापौर राजकिशोर प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने जादुई पिटारा दिया। जिसकी चर्चा कुछ समय से शहर में हो रही थी। इस जादुई पिटारे में गंदा पानी, राखड़, बजरी और कचरा था। नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान कहा कि यह तोहफा शहर की जनता महापौर को काफी समय से लौटाना चाह रही थी। महापौर ने कोरबा शहर को 15 साल पीछे ढकेल दिया है। कांग्रेस के महापौर ने अपने कार्यकाल के साथ जनता को जनसुविधाओं के नाम पर गंदा पानी, राखड़, बजरी और कचरा ही दिया है। शहर की जनता महापौर की कार्यशैली से त्रस्त हो चुकी है। कमीशनखोरी की चर्चा हर वार्ड में होती है। एक नल कनेक्शन भी जनता को बगैर कमीशन के नही दिया जा रहा है। जनता महापौर से इस कदर त्रस्त हो चुकी है कि कुछ समय पहले बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण जनता ने उन्हें कचरा गोदाम में ही बंद कर दिया था। शहर में नालिया बजबजाती रहती हैं मगर महापौर अपने कक्ष में आराम फरमाते हैं। गर्मी आ चुकी है। शहर में साफ पीने के पानी के लिए लोग त्रस्त हैं। गंदा पानी, चारो ओर व्याप्त गंदगी से जनता बीमार पड़ रही है। मगर महापौर को इससे कोई सरोकार नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह जादुई पिटारा शहर की सच्चाई को बयां कर रहा है। नगर निगम के महापौर लाखे दावे कर लें लेकिन जनता गंदा पानी, राखड़, बजरी और बजबजाती गंदगी से परेशान है। भारी विरोध में 5 प्रस्ताव गिरे नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बताया कि मुस्लिम / क्रिस्चियन समुदाय हेतु कब्रिस्तान के लिए भूमि आबंटन, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि न्याय योजना, प. दीनदयाल उपाध्याय व्यावसायिक काम्प्लेक्स भवन / हाल को लीज पर आबंटन सहित नगरीय निकायों में स्तिथ उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयो के समपत्तिकर से भारमुक्त किया जाने का प्रस्ताव गिर गया | सभापति ने की लोकतंत्र की हत्या। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि बजट पेश होने के पश्चात सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की संख्या 26 थी, सभापति संवैधानिक पद पर है, उन्होंने लोकतंत्र की हत्या करते हुए अपना वोट सत्ता पक्ष को दिया जो कि पूर्ण रूप से असंवैधानिक है | पूज्य बाबा गुरुघासीदास सभागार। सामान्य सभा प्रारंभ होने के पूर्व भाजपा पार्षद दल ने उक्त सभागार के बाहर और अंदर परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास सभागार का बैनर लगाया, अंदर के बैनर को निगम के कर्मचारियों द्वारा हटा दिया गया, जिसके बाद गहमागहमी का माहौल रहा |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन