Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का प्रधानमंत्री के लिए दिया गया बयान हिंसक है : लखन लाल देवांगन

Vivek Sahu

Thu, Apr 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )फिर से बड़ी और बुरी हार सामने देख कर कांग्रेस अपने असली रूप में आती जा रही है। मोदी का सर फोड़ देने के आव्हान की बात डॉ चरण दास महंत ने कही है। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का प्रधानमंत्री के लिए दिया गया बयान, हिंसक बयान है, भड़काऊ है, उग्र है। देश की संवैधानिक मर्यादाओ को तोड़ने वाला बयान है, जनता अपने प्रिय प्रधानसेवक के लिए इस प्रकार से बयान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी, कांग्रेस को सबक सिखायेगी। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी, करारा जवाब देगी, देश के प्रधानसेवक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देश और छत्तीसगढ़ की जनता को मंजूर नहीं. ज्योत्स्ना महंत ने कहा है कि कांग्रेस शासन काल में भ्रष्टाचार हुआ है लेकिन वे शामिल नहीं है। जब वह भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं थी तो आवाज क्यों नहीं उठाया।   उक्त बातें प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कही, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपमानित करने का उन्हे गालियां देने का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। इतिहास इस बात का भी गवाह है कि कांग्रेस ने जितनी गालियां मोदी को दी है जनता ने उसे गहना बनाया है और कांग्रेस को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि आज भी कांग्रेस के नेता अपने अहंकार में कार्यकर्ताओं को कुछ नही समझते। आज भी कार्यकर्ताओ को ही दोष देना, उनकी गलतियों गिनना इनके अहंकार को दिखाता है।   देवांगन ने कहा कि कांग्रेस में भूपेश जैसे नेताओं की वजह से भगदड़ मची है, लेकिन कांग्रेस छोड़ने वालो को चप्पल से पीटने की बात कहना न केवल अपराध है, बल्कि अनैतिक भी है। क्या कांग्रेस के नेता अपने कार्यकर्ताओ को अपना गुलाम समझते हैं। अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के नेताओं से अपनी जान का खतरा बताया है। सबको भाजपा सरकार ने सुरक्षा दी है, उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस नेताओ को चेतावानी दे रहे हैं कि ऐसी हरकतो से बाज आयें। कोई भी कार्यकर्ता चाहे किसी भी दल में रहे हों, वे भारत के नागरिक हैं, छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, और हम वह करेंगें। प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, जोगेश लांबा के एस चौहान, गोपाल मोदी , नरेंद्र देवांगन, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन