Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: एयर इंडिया विमान हादसे में मृत यात्रियों को कृष्णा ग्रुप ने दी श्रद्धांजलि, मोमबत्ती जलाकर दी भावभीनी ।

Vivek Sahu

Sat, Jun 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) 12 जून को गुरुवार के दिन दोपहर 1:45 बजे एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही अंतरराष्ट्रीय उड़ान दुर्भाग्यवश एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 241 यात्रियों की दुखद मृत्यु हो गई। यह घटना देशभर में शोक और पीड़ा की लहर लेकर आई, जिसने जनमानस को झकझोर कर रख दिया।   कोरबा में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी कृष्णा ग्रुप ने इस भयावह त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सभी मृत यात्रियों की आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। ग्रुप के सदस्यों ने मोमबत्तियाँ जलाकर मृतकों को भावभीनी विदाई दी और ईश्वर से उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन श्री अशोक मोदी ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, "यह केवल एक विमान दुर्घटना नहीं, बल्कि अनेक परिवारों के जीवन में स्थायी शून्यता का कारण बनी है। भगवान सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को मानसिक बल प्रदान करें।" श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कृष्णा ग्रुप के सभी सदस्यों ने मौन धारण कर दिवंगतों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की और देशवासियों से भी अपील की कि वे इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनाएं साझा करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन